पटना ग्रामीण: आलमगंज और खाजेकला थाना क्षेत्र में रंगदारी और लूट की योजना बना रहे 5 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
आलमगंज और खाजेकला थाना क्षेत्र से रंगदारी की मांग और लूट की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो देशी पिस्टल, एक मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मंगलवार शाम 5:30 बजे मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।