हज़ारीबाग: कांग्रेस कार्यकर्ता संत जेवियर स्कूल हजारीबाग से राजभवन मार्च के लिए रवाना
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत जेवियर स्कूल हजारीबाग के पास से राजभवन मार्च के लिए रवाना हुए। कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने बताया कि इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की कथित नाकामियों और विभिन्न मुद्दों पर चुप्पी के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था।