हरसूद: ग्राम बरूड में हरसूद पुलिस ने ₹37800 की अवैध शराब ज़ब्त की
Harsud, Khandwa | May 24, 2026 अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी राजकुमार राठौर एवं पुलिस टीम हरसूद द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथराज अवस्थी द्वारा आरोपी प्रेमनारायण पिता रामदास सांवले निवासी ग्राम बरूड के कब्जे से कल 250 क्वार्टर देसी प्लेन मदीरा शराब एवं 73 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत करीब 37800 की जप्त की गई।