शिकारपुर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के असावरी गांव के ग्रामीणों ने खेल मैदान की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शिकारपुर तहसील क्षेत्र के असावरी गांव के ग्रामीणों ने खेल मैदान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खेल के लिए कोई भूमि आरक्षित नहीं है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और सरकारी भर्तियों की शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।