अंबिकापुर: गांधीनगर थाना अंतर्गत चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।अंबिकापुर के भगवानपुर इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक युवक करीब ₹2.5 लाख कीमत का सोना और ₹15 हजार नकद चोरी कर मौके से फरार हो रहा था। जहां लोगों ने पकड़कर चोर को जमकर पीटे।