गोहद नगर में किले के पास फील्ड परिसर में 15 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल होंगे।सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने के लिए सोमवार को लगभग 3 बजे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य पहुंचे।जहां प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम राजन नाडिया जनपद सीईओ तहसीलदार सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।