काराकाट: काराकाट पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, प्राथमिक दर्ज
Karakat, Rohtas | May 14, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के अमरथा गांव से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरथा गांव निवासी रासबिहारी राम के रूप में हुई है, जो स्व. भगवान दास राम का पुत्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से नीले रंग के गैलन में पैक 15 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब जब्त की।