मुज़फ्फरनगर: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जनपद में शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में 10:00 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे: अभिषेक सिंह SSP
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि जनपद में लगातार सभी डीजे संचालकों को सूचित किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। और उसी को लेकर जनपद में रात्रि के समय 10:00 बजे के बाद शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे नहीं बजेगा। अगर किसी के द्वारा भी उनके आदेशों का उल्लंघन किया तो डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनके समान को भी जप्त कर लिया जाएगा।