कोटकासिम: कोटकासिम में तेज बारिश से मौसम बदला, तापमान में गिरावट से आमजन को मिली राहत, किसानों को होगा फायदा
Kotkasim, Alwar | May 28, 2026 कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे कोट कासिम और आसपास के इलाका में मौसम ने अचानक करवट ली आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी और देखते-देखते तेज बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई इससे सड़कों पर पानी बह निकला और कस्बे की गलियां जलमग्न हो गई।बारिश से गर्मी से राहत मिली है।