बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प का किया गया आयोजन, 3 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में निःशक्तजनों के लिये एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 10 रिक्तियों के विरुद्ध तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें शनिवार की शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में कुल 26 अभ्यर्थी शामिल हुए.