मंडला: कटरा रोड: एसबीआई कॉलोनी के पास गड्ढे में गिरा नंदी बैल, जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया
Mandla, Mandla | Apr 8, 2026 कटरा रोड स्थित एसबीआई कॉलोनी के गेट के सामने एक नंदी बैल आपसी लड़ाई के दौरान गहरे गड्ढे में गिर गया। बुधवार 6 बजे घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उसे बचाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर नंदी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद नगर पालिका को सूचना दी गई।