जहानाबाद: जाफरगंज इलाके में 10 घंटे से भी अधिक बिजली आपूर्ति रही बाधित, विभाग के कर्मियों को सूचना के बावजूद किया अनदेखा
जहां एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं और गर्मी के कारण लोगों की तबियत बिगड़ जा रही है। वहां बिजली विभाग की लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले का है। जहां की पूरे मोहल्ले में 10 घंटे से भी अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही, बावजूद इसके बिजली विभाग के कर्मियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।