ऊंचाहार: बसवई कमालपुर गाँव में घरेलू विवाद में हुई मारपीट का मामला, घायल अधेड़ की मौत, 8 पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बसवई कमालपुर गाँव में मंगलवार को रामदीन की बेटी शिवानी व बहू नीलम के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी, आरोप था कि बहू ने बेटे व मायके वालों के साथ रामदीन की पत्नी शांति, बेटी शिवानी, बेटा राजकुमार को मारा पीटा था,कोतवाली शिकायत करने जा रहे रामदीन पर रास्ते में हमला हुआ था।जिसकी देर रात मौत हो गई।पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया ।