लुण्ड्रा: सरगुजा जिले के कई ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण का आयोजन, 16 ग्राम पंचायतों के लोग हुए शामिल
Lundra, Surguja | May 14, 2026 आज दिनांक 14 मई को शाम 4.15 मिनट को राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज मैनपाट विकासखण्ड के महारानीपुर क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए ।