कोंडागांव: जनदर्शन में संवेदनशील पहल: कलेक्टर के निर्देश पर 48 घंटे में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र
कोण्डागांव कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।आवेदिका श्रीमती रुक्मिणी नंदा ने अपने पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर आवेदन दिया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए नूपुर राशि पन्ना ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया।