आगर: जिला जेल के सामने जेल स्टाफ ने बाबा बैजनाथ को दी "गॉड ऑफ ऑनर" की सलामी, जेलर ने की पूजा अर्चना
आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आज सोमवार को निकल जा रही है। बाबा अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए आगर शहर में पहुंचेंगे। सवारी जब जिला जेल के सामने पहुंची तो यहां जेलर द्वारा विधि विधान से बाबा बैजनाथ महादेव का पूजन किया गया, उसके बाद जेलकर्मियों ने बाबा बैजनाथ को "गॉड आफ ऑनर" की सलामी दी गई।