आगर: आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई शाही सवारी, चांदी के रथ में सवार
आज सोमवार को आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए शहर के भ्रमण पर निकले हैं। यहां बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सोलंकी आगर विधायक मधु गहलोत सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू सहित मंदिर पुजारी ने बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना की और फिर उन्हें शुभ मुहूर्त में चांदी की पालकी में विराजित किया ।