कुंडा: पवांसी गांव के पास ऑटो की टक्कर से भाग रहा है थाने के दो सिपाही हुए घायल, सीएसची से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर
बाघराय थाने के सिपाही इंद्रपाल सिंह और सिपाही आशीष यादव बुधवार को बाइक से बिहार हवेली क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे । लौटते समय रास्ते में पवांसी गांव के पास लालगोपालगंज जा रहा ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से दोनों सिपाही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया ।