कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव में दबंगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला,सीएचसी से प्रयागराज रेफर
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव में सुखई सरोज पुत्र जियालाल को गांव के ही दबंगों ने लाठी डंडों से लैश होकर जमाकर मारा पीटा। स्थानीय लोगो ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ हालात गंभीर देख डॉक्टरो ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।