कुंडा: राम सेवक इंटर कॉलेज धमोहन बाबागंज में ताला तोड़कर लाखों रुपये की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
रामसेवक इंटर कॉलेज धमोहन बाबागंज में ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी से हड़कम्प मच गया है। बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल को जब मामले की जानकारी हुई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।