कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पहुँचे जेठवारा थाने,किया बाघराय, महेशगंज और जेठवारा के विवेचकों के साथ बैठक,दिया आवश्यक निर्देश
अपर पुलिस अधिक्षक संजय राय और सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के साथ थाना जेठवारा, बाघराय, महेशगंज के विवेचकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान एएसपी ने थाना जेठवारा पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया और लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा किया। तथा निष्पक्ष एवं गुणदोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को आवश्यक निर्देश दिया।