फतुहा: पचरुखिया पुलिस ने तार कटवा गिरोह के तार काटकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Apr 15, 2026 पचरुखिया पुलिस ने तार कटवा गिरोह के तार काट कर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बख्तियारपुर के सालिमपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार व शिवम कुमार है। 29 मार्च को इन लोगों ने पिकअप वैन चालक के माध्यम से तीन क्विंटल बिजली का तार बेचा था। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।