रूपवास: रूपवास में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़े 23 परिवारों को मिले निशुल्क इंडक्शन कुकटॉप
स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू स्तर पर पारंपरिक ईंधनों के उपयोग को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को रूपवास में 23 लाभार्थियों को मुफ्त इंडक्शन कुकटॉप वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सहायक अभियंता कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया।