शाहगंज: मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, तमंचा और बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार
सरायख्वाजा थाना पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुलिस टीम मल्हनी-कोइरिडीहा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया।