तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने सोमवार को धनौती नदी के लक्ष्मीपुर भीमा घाट के पास से 65 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया
रघुनाथपुर पुलिस सोमवार को धनौती नदी के लक्ष्मीपुर भीमा घाट के पास से एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया हैं। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। पुलिस ने जानकारी दी कि मृत व्यक्ति गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के लौरिया निवासी 65 वर्षीय कन्हैया पांडेय का शव है। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।