मुरैना नगर: महावीरपुरा में रातभर बिजली केबल धधकी, वेयर हाउस के पीछे उठीं आग की लपटें, वायरल वीडियो से मची सनसनी
मुरैना शहर के महावीरपुरा में वेयर हाउस के पीछे बीती रात ओवरलोड के चलते बिजली केबल में आग लग गई। केबल से उठती चिंगारियों और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। वहीं पास के हिस्से में भी आग दिखाई दी, जिसे दमकल ने बुझाया। आग के वीडियो आज शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।