बड़ेराजपुर: बड़ेराजपुर के गांवों में तेज हुई धान की रोपाई, खेतों में किसान जुटे
अच्छी मानसूनी बारिश के बाद बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी का कार्य तेज हो गया है।हरवेल,तराईबेड़ा,पिटिसपाल,तितरवंड,गम्हरी,पीढ़ापाल, बड़बत्तर,जोड़ेकेरा,बालेंगा,डोंडरा सहित कई गांवों में किसान धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हैं।समय पर खेती का कार्य पूरा करने के लिए किसान परिवार सहित सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत कर रहे है।