शेखपुरा जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए रविवार 10:00 बजे जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने आदेश जारी करते हुए बालवाड़ी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों को 8 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।