सज्जनगढ़: डूंगरा छोटा गांव में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित, महेशचंद्र पारगी बने अध्यक्ष
जिला संगठन के निर्देशानुसार, विधानसभा प्रभारी निलेश कुमार नाई की अध्यक्षता में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।बैठक में महेशचंद्र पारगी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।अन्य महत्वपूर्ण पदों पर ललिता अड़ तोलसिंह डामोर उपाध्यक्ष, सोमसिंह सिंघाड़ा कोषाध्यक्ष और चुन्नीलाल बारिया महामंत्री बने।