हुसैनगंज: हुसैनगंज सीएचसी में 209 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई
हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अंशु अंकित की अध्यक्षता में गुरुवार की संध्या 4:30 बजे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत बिशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांव से आई हुई 209 गर्भवती महिलाओं का डा ज्ञान मंजरी द्वारा बीपी,सुगर,एचआईवी, हीमोग्लोबिन, वजन समेत आदि का जांच किया गया।