बुधवार को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एसपी कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस प्रणाली की विस्तृत जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुणवान, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस संदीप चौरसिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।