#पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मशाल जुलूस, पुलिस ने रोका
#बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और राज्य सरकार व चिकित्सा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, डॉ. राजेंद्र मूंड, यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयूआई देहात अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज से कलेक्टर आवास तक मार्च निकाला गया। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है और प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए वार्ता कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।