मुरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पति-पत्नी को 5 किलो मादक पदार्थ गांजे के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है गांजे की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। सागर जिले के बंडा निवासी रानू प्रजापति और उनकी पत्नी ज्योति प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने आज शनिवार दोपहर 2 बजे मामले की जानकारी दी।