बिजनौर: बिजनौर की 333 ग्राम पंचायत में मनरेगा घोटाले के मामले में कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी
Bijnor, Bijnor | Dec 30, 2024 बिजनौर किरतपुर ब्लॉक की 333 ग्राम पंचायत में 27 व 28 दिसंबर को भारी वर्षा के बीच दर्शाये गए मनरेगा कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कार्यवाही की है। सोमवार समय करीब 4:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों से जल्द ही जवाब मांगा है।