मोतिहारी: उत्पाद कांड के वांछित 5000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्पाद कांड के वांछित एवं 5000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मधुबन थाना अंतर्गत सूचना के आधार पर कांड संख्या 191/26 मे फरार व 5000 के इनामी प्राथमिकी अभियुक्त दहाउर भगत सा. जगौलिया टोला मठ थाना मधुबन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार का पहले से भी अपराधिक इतिहास है। जानकारी सोमवार को 12:43 बजे मिली।