बिरौल: खाद्यान्न वितरण से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए एसडीओ शशांक राज के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम को सुपौल पंचायत स्थित पीडीएस डीलर मो. अफरोज आलम की दुकान बुधवार को बंद मिली। विभाग को पूर्व सूचना दिए बिना दुकान बंद रखने को लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन माना गया है।