मुंगावली: "मुंगावली में सेफ क्लिक 2.0' अभियान, छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके"
मुंगावली में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना मुंगावली पुलिस ने गुरूवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को शाम सात बजे बताया कि इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे बताए ।