विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने पूर्व विधायक पर साधा निशाना
संतकबीरनगर।
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जो विकास कार्य वर्तमान सरकार के प्रयासों और उनके कार्यकाल में कराए जा रहे हैं, उनका श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे