बहराइच: बहराइच जनपद के पेयजल निर्माण इकाइयों की होगी जांच जिले के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेट 2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने गुरुवार को बताया कि जिले के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र में संचालित सभी पेयजल निर्माण वितरण एवं विक्रय इकाइयों की जांच कर नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।