बहराइच: दुनक्का के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेलिया चालक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुनक्का के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेलिया चालक घायल हो गया। वहीं वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है।