भभुआ: अतुल वाटिका में जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा विक्रेता संघ की बैठक आयोजित, कृषि मंत्री को ज्ञापन देने का लिया निर्णय
Bhabua, Kaimur | Jan 25, 2026 अतुल वाटिका में रविवार की दोपहर जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश बहादुर पंडित द्वारा किया गया। संघ के उपाध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं रंजीत कुमार सिंह सहित उर्वरक खुदरा विक्रेता बैठक में उपस्थित हुए ।बैठक में संघ द्वारा उर्वरक बेचने में हो रही समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।