भभुआ: भेवार राइस मिल के पास 13.6 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Jan 25, 2026 भेवार राइस मिल के पास 13.6 लीटर देसी शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। आज रविवार को 5 बजे उत्पाद थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज चांद थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी रामायण कुशवाहा के पुत्र रवि कुमार जबकि दूसरा उसी गांव के विजय खरवार के पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है।