भभुआ: पति के आवेदन पर भभुआ पुलिस ने पत्नी के साथ फरार प्रेमी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 25, 2026 पति के आवेदन पर पत्नी के साथ फरार प्रेमी को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 4:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव निवासी श्यामलाल सिंह के पुत्र रितेश कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रेमी के साथ पत्नी फरार हो गई थी। जहां पीड़ित पति द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था।