भूपालसागर: भूपालसागर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, विशेष जांच शिविर में हाई रिस्क गांवों की स्क्रीनिंग तेज
हेमंत कुमार खटीक ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर ब्लॉक के पटोलिया गांव में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच शिविर लगाया गया। एआई एक्सरे मशीन से ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर मरीजों की पहचान की जा रही है। राज्य स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण कर शिविर की प्रगति का जायजा लिया। अभियान का उद्देश्य हाई रिस्क गांवों में टीबी की जल्द पहचान और उपचार सुनिश्चित