भरथना: भरथना जवाहर नवोदय विद्यालय से निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, तलाश में जुटी टीमें
भरथना जवाहर नवोदय विद्यालय में बीते दिवस शाम छात्रों के बीच मारपीट के बाद बुधवार सुबह 13 वर्षीय छात्र आर्यन राठौर स्कूल की बाउंड्री कूदकर बाहर निकल गया। घटना की जानकारी पर पुलिस, स्कूल स्टाफ और परिजन छात्र की तलाश में जुटे हैं। परिजन के अनुसार आर्यन का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है।