मंडला: शहादत के पर्व मोहर्रम पर निकले मातमी जुलूस, बस स्टैंड, लालीपुर में कूदे अलाव
Mandla, Mandla | Jun 26, 2026 शुक्रवार को इस्लामिक कैलेंडर के प्रथम माह मोहर्रम के अवसर पर जिलेभर में शहादत का पर्व धार्मिक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। चार बजे से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मातमी जुलूस निकाले गए। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों को याद करते हुए मातम किया। सात बजे स्वामी सीताराम वार्ड में अलाव आग पर चलने की रस्म भी अदा की गई।