मुरैना नगर: मुरैना जनसुनवाई: मासूम का अनोखा विरोध, चॉकलेट देकर कीचड़ हटाने की गुहार, वीडियो वायरल
मुरैना में आज मंगलवार कों कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कक्षा 6वीं के छात्र मानवेंद्र सिंह ने गली में कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर अनोखा विरोध किया।वह 4 चॉकलेट लेकर पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव से गली सुधार की गुहार लगाई। बच्चे का यह मासूम अंदाज चर्चा में है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।