नरवल: शिशुपुर में शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए महिला को पति समेत 12 लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर में रहने वाली शिवानी की शादी 21 अप्रैल 2024 को शुभम अवस्थी से हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी के साथ मारपीट की जाने लगी। थाना प्रभारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 12 लोगों के विरुद्ध शनिवार शाम 7:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।