नरवल: लालापुर में दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर में रहने वाली प्रेमा दिवाली की शाम को दुर्घटना में घायल हो गई थी पति जगदीश ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे जिला अस्पताल में प्रेमा को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।