नरवल: रूमा में फैक्ट्री के अंदर फांसी लगाकर कर्मचारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमा स्थित फैक्ट्री के अंदर फैक्ट्री में कार्य करने वाले अयोध्या निवासी दयाराम ने बुधवार शाम 6 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दयाराम का शव फैक्ट्री के अंदर फंदे से लटका मिला।थाना प्रभारी ने बताया मृतक अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।